Library, आरती और मंगल दीपक

श्री महावीर स्वामी

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुण्डलपुर अवतारी, त्रिशलानन्द विभो || ऊँ जय महावीर प्रभो ||

सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी, स्वामी वैभव था भारी |
बाल ब्रह्मचारी व्रत पाल्यौ तपधारी |1| …..|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

आतम ज्ञान विरागी, सम दृष्टि धारी |
माया मोह विनाशक, ज्ञान ज्योति जारी |2| …..|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो |
हिंसा पाप मिटाकर, सुधर्म परिचार्यो |3| …..|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

इह विधि चाँदनपुर में, अतिशय दरशायो |
ग्वाल मनोरथ पुर्यो दूध गाय पायो |4| ….|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

अमर चन्द को सपना, तुमने प्रभु दीना |
मन्दिर तीन शिखर का निर्मित है कीना|5| ….|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

जयपुर नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी |
एक ग्राम तिन दीनों, सेवा हित यह भी |6| …..|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवे |
होय मनोरथ पूरण, संकट मिट जावे |7| ….|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

निशि दिन प्रभु मन्दिर में, जगमग ज्योति जरै |
हम सेवक चरणों में, आनन्द मोद भरै |8| ….|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

 

Source – Om Jai Mahaveer Prabhu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *